सुरसा के मुंह की तरह फैला कस्बे में अतिक्रमण

 सुरसा के मुंह की तरह फैला कस्बे में अतिक्रमण 




सहार। कस्वा के बेला-औरैया मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण ने कस्बे की सूरत तो बिगाड़ ही दी है। राह चलना भी दूभर कर दिया है। सहार कस्बे में व्यापारियों ने ऐसी व्यवस्था कर रखी है कि सड़कों पर ही अवैध कब्जे हैं। समय-समय पर अभियान तो चलाया जाता है लेकिन नतीजा शून्य ही रहता है।  प्रशासन आंख बंद किए सब कुछ देख रहा है। अब त्योहारों के महीने की शुरुआत हो चुकी हैं। प्रशासन के ध्यान न देने पर अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। 

कस्वा सहारा के बेला-औरैया राजमार्ग नम्बर 234 पर अतिक्रमण होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमणकारियों का कब्जा

कस्बे में दोनों और बनी फुटपाथ पर पूरी तरह से ठेली, रेहड़ी व दुकान वालों का कब्जा है। वही एक ओर वाहनों की कतारें हैं तो वहीं दूसरी ओर रेहड़ी, ठेली वालों का पूरी तरह से कब्जा बना हुआ है। इस कारण स्थानीय नागरिकों को आसपास भी इधर - उधर से होकर जाना पड़ रहा है जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। 


सहार में सबसे अधिक अतिक्रमण

सहार । एक तो दुकानें जाम का कारण बनी हैं तो दूसरी तरफ हर दुकानदार ने अपने सामने ही किराएदार को पटरी पर बैठा रखा है। पटरियों पर दुकानें ऐसी लगती हैं कि राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है।  जबकि यहां से पुलिस थाना भी करीब 500 मीटर की दूरी पर है। सरकारी अस्पताल लगभग 1 किलोमीटर  दूरी पर होने के कारण अतिक्रमणकारी राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहे हैं।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️