🚨 TEDI BATOLI GRAM में भीषण सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौत—दो गंभीर घायल
रिपोर्ट: रवि कुमार अग्निहोत्री
बिधूना, औरैया। टेड़ी बटौली ग्राम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बिधूना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा नंबर के ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
🔴 ब्रेकिंग अपडेट
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण!
टेड़ी बटौली में सड़क हादसे से मचा हड़कंप—एक की मौत, दो गंभीर घायल।
