ग्राम सराय महाजनान में कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग तेज

 🚨 बड़ी खबर | औरैया



ग्राम सराय महाजनान में कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग तेज

📍 सराय महाजनान, तहसील बिधूना, जिला औरैया

ग्राम सराय महाजनान के ग्रामीणों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय, औरैया को प्रार्थना पत्र सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्तमान कब्रिस्तान की भूमि सीमित होने के कारण दफन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है, जिससे मृतक परिजनों के अंतिम संस्कार (दफन) में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई है कि उपयुक्त सरकारी/राजस्व भूमि का चिन्हांकन कर नियमानुसार कब्रिस्तान हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही संबंधित राजस्व अधिकारियों से मौके की जांच एवं भूमि निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग भी की गई है।



आवेदक: शान मोहम्मद

ग्राम: सराय महाजनान, तहसील बिधूना, जिला औरैया

📅 दिनांक: 10 सितंबर 2026

समर्थन में कई ग्रामवासियों ने भी हस्ताक्षर कर कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।

🎤 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, औरैया

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️