अम्बेडकरनगर: डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ​

 अम्बेडकरनगर: डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

​अम्बेडकरनगर:



जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) श्रीमती ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत तहसील तिराहा से लेकर अकबरपुर रेलवे स्टेशन तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी।

​इस सघन गश्त के दौरान अधिकारियों ने आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस टीम ने रास्ते में मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और उनके विवरण दर्ज किए। इसके साथ ही, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मुस्तैदी बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है।


Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️