*सेहुद मंदिर में संकल्प टीम ने कांवड़ यात्रियों के लिए की जल सेवा*
दिबियापुर। सावन के पावन अवसर पर सोमवार की सुबह सेहुद मंदिर में कांवड़ यात्रियों एवं भोलेनाथ के भक्तों के लिए ‘संकल्प की जल सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकल्प टीम के सदस्यों ने डॉक कांवड़ यात्री श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराकर सेवा कार्य किया।
सुबह 5 बजे से सेहुद मंदिर में आयोजित इस जल सेवा के दौरान कांवड़ यात्रियों के बीच पानी वितरित किया गया। सेवा के माध्यम से यात्रियों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें यात्रा के दौरान राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
जल सेवा में देवेश सावित्री देवी राजपूत, शिवम गुप्ता बीडीओ , हिमांशु दुबे, गोपाल दुबे, अनुराग दुबे, अविनाश दुबे पूजन, विशाल पोरवाल, गोपाल जी एवं शिवम कुमार पोरवाल ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
संकल्प टीम द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की सेवा करना और धार्मिक यात्रा में अपना सहयोग देना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से टीम ने “सेवा ही धर्म है और जल सेवा सबसे महान सेवा” का संदेश दिया।

