मिशन शक्ति 0.4 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ

 औरैया 19 दिसम्बर 2023 - मिशन शक्ति 0.4 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में  हक की बात जिलाधिकारी के साथ एवं  कार्य स्थल में कार्मिक महिलाओ लैंगिक उत्पीड़न कार्यक्रम का आयोजन  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में  किया गया जिसमें   लगभग 16 प्रकरण  घरेलू हिंसा, दहेज एक्ट, पारिवारिक विवाद  के मामलो को सुना गया।  साथ ही जिलाधिकारी  द्वारा   त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग को दिये गये साथ ही महिलाओं को दिशा  निर्देश दिए कि महिलाओं को इन परिस्थितियों में घबराना नहीं है  उन्हें आत्म निर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए और महिलाओं को अपनी शिक्षा पर एवं बच्चियों  की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान रखते  हुए  उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए  साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम  प्रतिशेध संरक्षण एवं प्रतिरोध  2013  के अन्तर्गत एक  दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी विभागों से महिला कार्मिकों  ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का संचालन  महिला कल्याण अधिकारी वन्दना शर्मा के द्वारा किया गया।  लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर विशेष चर्चा  विनीता पाण्डेय लोक अदालत जूडी मेम्बर, रीना पाण्डेय जी के द्वारा  प्रशिक्षण में प्रतिभाग   करते हुए सम्पूर्ण  एक्ट कार्मिक महिलाओं का लैगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013  की चर्चा करते हुए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।  समस्त  विभागाध्यक्षों के द्वारा कार्यक्रम में विधिवत सहयोग किया गया और आयी हुईं  महिलाओं ने  अपनी सम्सया को अपने विचार प्रकट किये । साथ मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए आत्मनिर्भर बनने  की सलाह दी गई।  कार्यक्रम का समापन  पुलिस अधीक्षक के सम्बोधन से किया गया । कार्यक्रम में जिला प्रोवेशन आधिकारी अशुतोष सिंह,  द्वारा मिशन शक्ति के फेज़ 0.4 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा , शिक्षा, एवं स्वावलंबन पर विशेष चर्चा की  गयी।  महिला कल्याण  अधिकारी वंदना शर्मा,  ज्योति तिवारी सैन्टर मेजर  विद्यालय की शिक्षिका, आगनवाडी कारकत्री आदि महिलाएँ उपस्थित रहीं।







Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️