जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (सेहुद) के कार्यों की समीक्षा करते हुए

 औरैया  19 दिसंबर 2023-  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (सेहुद) के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणदाई संस्था निर्माण खंड भवन लोक निर्माण कानपुर नगर के अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा को निर्देश दिए कि कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए श्रमिकों आदि की संख्या बढ़ाएं जिससे कार्य  समय रहते पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि पानी निकासी हेतु नाला व पानी की उपलब्धता के लिए कार्य योजना में इंगित बोरिंग की संख्या के अनुरूप बोरिंग भी कराये और विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही को अंजाम दें।  उन्होंने कहा कि पानी निकासी हेतु राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहनता से विचार विमर्श कर लें और नियमानुसार कार्यवाही करके उसका निर्माण कराये जिससे मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले खराब पानी का स्थाई समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। 







        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️