सरकारी स्कूल के अंदर चली जेसीबी रातों रात चला मिट्टी बिक्री का खेल ग्रामीणों ने लगाया आरोप

 *सरकारी स्कूल के अंदर चली जेसीबी रातों रात चला मिट्टी बिक्री का खेल ग्रामीणों ने लगाया आरोप*






भरथना ब्लॉक के ग्राम पंचायत विरारी के अंदर बने सरकारी स्कूल में इस समय प्रधानाध्यापक द्वारा एक बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा की यह पुरानी पुश्तैनी जमीदारों की जमीन थी जो की सरकार के काम काज मैं उपयोग होने लगी थी लेकिन इस जमीन के लिखित बंटवारे न होने के चलते प्रधानाध्यापक द्वारा इसका फायदा उठाया गया


वही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर स्कूल में बने हवेली की मिट्टी के ऊंचे ऊंचे टीले की जो की ईट मिश्रित मिट्टी को खरीदारों के हाथों लाखों रुपए में बेच दिया, रातों-रात ट्रैक्टरों की मदद से प्रधानाध्यापक के संरक्षण एवं आदेशों पर मिट्टी का बिक्री जारी रहा ।


जब क्षेत्रीय लेखपाल से उस जगह की जानकारी ली गई तो क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बताया गया कि हमने उस जगह की जांच की है लेकिन ना ही ग्रामीण पर उस जगह के अभिलेख हैं और ना ही प्रधानाध्यापक ने उस जगह के अभिलेख दिखाये हैं हालांकि इसकी जांच के लिए अग्रिम रिपोर्ट लगा दी है


वही प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकारों को रिश्वत देने का भी कार्य किया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है अब सवाल उठता है की हेड मास्टर द्वारा यदि कोई भी गलत कार्य नहीं किया जा रहा है तो आखिर हेड मास्टर द्वारा किसी पत्रकार को क्यों घूस देने का प्रयास किया गया? क्यो पत्रकारों की छवि खराब करने की कोशिश की ?


*क्या प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों द्वारा मिट्टी बेचने का आरोप सही है?*


जब ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस मिट्टी को इकदिल के बावरी के पास एक निजी प्लाटिंग में भेजा जा रहा है जब उसे जगह पर जाकर देखा गया तो वहां पर इसी प्रकार की पुरानी ईंट मिश्रित मिट्टी पड़ी देखी गई ।


सवाल उठता है उस सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर अगर ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी बेची जा रही है तो क्या इस सरकारी मिट्टी का मिला हुआ रुपया सरकार की कोष में जा रहा है या फिर प्रधानाध्यापक की जेब में?


और यदि मिट्टी नहीं बेची गई तो इतनी ऊंचे टीले की विद्यालय से मिट्टी कहां गई या तो जमीन निकल गई या फिर आसमान खा गया हालांकि प्रधानाध्यापक ने अपनी सफाई में यह कहा की हवेली के टीलों की मिट्टी वही समतल करने में उपयोग की गई है जबकि वहां पहले से ही समतल था ।


*क्या ग्रामीणों का आरोप सही है यदि सही है तो ऐसे प्रधानाध्यापक पर क्या कार्यवाही होगी?*

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️