दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों के चालान पर किसान यूनियन टिकेत ने किया प्रदर्शन

दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों के चालान पर किसान यूनियन टिकेत ने किया प्रदर्शन




संवाददाता अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 अनंतराम टोल टैक्स पर एक साथ दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों के चालान पर किसान यूनियन टिकत के पदाधिकारियो ने टोल टैक्स पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के पदाधिकारी की मांग है कि किसानों के ट्रैक्टरों पर काटे गए चालान वापस लिए जाएं। ट्रैक्टर चालक राजस्थान,हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से हैं। ट्रैक्टरों में पीछे कटर लगा हुआ है उसके चालान करने पर विरोध जताया। किसानों ने बताया कि कृषि यंत्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, ना टैक्टर का पॉल्यूशन होता है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। इसी बात पर किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया और गलत तरीके से काटे गए चालान को वापस करने की मांग पर अड़े रहे।संजीव किसान भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष इटावा ने समस्त ट्रैक्टर मलिकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।ब्रजेश यादव जिला उपाध्यक्ष ने किसानों पर गलत तरीके से किए गए चालान पर विरोध जताया।प्रमोद यादव जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन टिकेत ने बताया कि किसान ऑन रोजी-रोटी पर आरटीओ द्वारा रोक लगाई गई। धरना प्रदर्शन की बात पर उप जिलाधिकारी अजीतमल गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा, टोल मैनेजर सत्यवीर यादव, तहसीलदार जितेश वर्मा, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी आयना विनोद कुमार ,थाना प्रभारी फफूंद गंगा दास गौतम, चौकी प्रभारी जयेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।



बाइट 

पीड़ित किसान, 

प्रमोद यादव जिला सचिव किसान यूनियन

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️