पी एस शिक्षा निकेतन में साइंस एग्जीबिशन इनॉग्रेशन प्रोजेक्ट हुआ सम्पन्न।।
ताखा क्षेत्र ऊसराहार के अंतर्गत पी एस शिक्षा निकेतन स्कूल में साइंस एग्जीबिशन प्रोग्राम रखा गया। जिसमें सबसे अच्छे प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र किए गए वितरित।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद महिला पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का फीता काटकर थाना अध्यक्ष ने शुभारंभ किया।
प्रारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह चौहान ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंसूर अहमद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।जिन बच्चों ने साइंस एग्जीबिशन में अच्छा प्रोजेक्ट बनाया उन बच्चों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिसमें दिव्या अंशिका और राधा टॉप लिस्ट में रहे सेकंड पोजीशन पर दिव्यांशी, पलक ,प्रियंका तथा शिवांगी रही ।इसी प्रकार तृतीय स्थान पर प्रियंका तथा आरजू और आस्था रही।
इस मौके पर महिला पुलिस ने बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है कोई आसपास घटना हो या होने का अंदेशा हो तो तत्काल हमें सूचित करें।
*गौरव शाक्य जिला ब्यूरो इटावा*


