स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनियों के वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में होगा आयोजित

 स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनियों के वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में होगा आयोजित।







 औरैया 26 दिसम्बर 2024  मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिनांक 27 दिसम्बर को स्वामित्व योजनान्तर्गत ग्रामों की घरौनियों  (ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेखों) के डिजिटल वितरण कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम को भव्य एवं सफलता पूर्वक संपन्न किए जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि  त्रिपाठी ने ककोर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी जिम्मेदारी का भली-भांति  निर्वहन करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे कार्यक्रम में आने वाले /लाभ प्राप्त करने वाले पात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि आगंतुकों/पात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, जलापूर्ति आदि सुनिश्चित की जाए जिससे मा० प्रधानमंत्री जी के आयोजित कार्यक्रम को देखा व सुना जा सके।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️