15 अक्टूबर रात्रि 12:00 बजे से 29 अक्टूबर रात्रि 12:00 बजे तक कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग चालू
रिपोर्ट अमन त्रिवेदी
*औरैया 10 नवम्बर 2025-* उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि
संयुक्त कृषि निदेशक (अभिं०), उ०प्र०, कृषि भवन, लखनऊ के दिशा-निर्देशों में दी गयी व्यवस्थानुसार कृषि यंत्र स्ट्रारीपर, रोटावेटर, लेजर लैण्ड लेबलर, मल्टीक्राप थ्रेसर, पावर आपरेटेड चैप कटर, हैरो, पावर टिलर, सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल/वेवसाइट पर जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (D.L.E.C.) के समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से कराया जाना है, तत्क्रम में जनपद के कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत अनुदान पर वितरण हेतु 15 अक्टूबर, 2025 से मध्यान्ह-12:00 बजे से दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 रात्रि 12:00 बजे तक कृषि यंत्रों की बुकिंग के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से कराये जाने हेतु दिनांक-11.11.2025 को समय मध्यान्ह-12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार ककोर, औरैया में निर्धारित किया गया है।अतः जनपद के ऐसे समस्त सम्बन्धित कृषक बन्धु जिनके द्वारा कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर की गयी है। उक्त निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित रहकर ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन में सहभागिता करने का कष्ट करें।