गोरखनाथ मंदिर में श्री प्रेमपाल महाराज जी और गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के बीच महत्वपूर्ण भेंटवार्ता

 गोरखनाथ मंदिर में श्री प्रेमपाल महाराज जी और गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के बीच महत्वपूर्ण भेंटवार्ता

 विशेष संवाददाता रामबाबू शुक्ल

मातवी : गोरखपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत के लखनऊ मंडल संगठन मंत्री तथा उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य प्रभारी श्री प्रेमपाल महाराज जी ने सोमवार 17 नवंबर 2025 को गोरखपुर पहुंचकर गोरखनाथ मंदिर में एक महत्वपूर्ण सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी से दूसरी बार मुलाकात की।गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुई इस मुलाकात में दोनों महानुभावों ने समाजसेवा, गौ संरक्षण, मानवाधिकार जागरूकता तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक विमर्श किया।श्री प्रेमपाल महाराज जी ने आयोग द्वारा गौ संरक्षण और संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट मानवता, सेवा और सद्भाव के मूल्यों को लेकर समाजहित में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में भी गौ सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने श्री प्रेमपाल महाराज जी की सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सकारात्मक भेंटवार्ताएं समाजिक कार्यों को नई दिशा देती हैं और जनहित के नए आयाम स्थापित करती हैं।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कृषक समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य सतीस कुमार (जलालाबाद) तथा योगी विनोद नाथ (संभल) भी उपस्थित रहे।
























 विशेष संवाददाता रामबाबू  शुक्ल


Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️