*गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को जिलाधिकारी ने वितरित किए कम्बल*
*औरैया 21 दिसम्बर 2025-* जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत ग्राम लालपुर नौली में सपेरा समुदाय के गरीब एवं असहाय लोगों को घर घर जाकर कम्बल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंडक में गरीब व निर्बल, असहाय लोगो को कंबल बांटना सबसे पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में सक्षम लोगों से अपेक्षा की कि वह अपनी क्षमता अनुरूप असहाय गरीब लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सहयोग प्रदान करें।

