*भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा प्रातः 10 बजे ग्राम सुरासी से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों से गुजरते हुए पटेल चौक सिकन्दरा से ग्राम बुधौली-रसधान होते हुए नगर पंचायत डेरापुर एवं परौंख स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस तक पहुँचेगी, जहाँ भव्य जनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना का विराट उत्सव है। सिकन्दरा विधानसभा के समस्त राष्ट्रप्रेमी भाइयों-बहनों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि हाथों में तिरंगा लेकर अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें। यह अवसर है राष्ट्र के प्रति सम्मान, वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता और भारत की एकता-अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का*।
🇮🇳 *वंदे मातरम्*!
आकाश सिंह ऋषि
ब्लॉक प्रमुख
