व्यापार मंडल चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता

 व्यापार मंडल चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता




अछल्दा, औरैया | 30 अगस्त 2026

आज दिनांक 30 अगस्त 2026, रविवार को शाम 06:00 बजे अछल्दा में खाद्य विकास उद्योग व्यापार सुरक्षा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मनोहर सोनी जी के आवास पर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित हुई।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार पोरवाल का श्री कृष्ण मनोहर सोनी जी के आवास पर आगमन हुआ। बैठक में आगामी व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियों, चुनावी प्रक्रिया एवं मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वार्ता में श्री कृष्ण मनोहर सोनी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री प्रतीक सोनी, श्री सांवरिया सेठ ज्वैलर्स, बाबरपुर तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में चर्चा हुई कि जल्द ही औरैया जनपद के मुख्य चुनाव अधिकारी की घोषणा कर चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। चुनाव को व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

— खाद्य विकास उद्योग व्यापार सुरक्षा उत्तर प्रदेश

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️