सभासदों ने उपजिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन
*धरने पर बैठने की दी चेतावनी*
सभासदों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के खिलाफ दिया ज्ञापन, अभी तक नहीं हुआ कोई कार्य
संवाददाता
अजीतमल औरैया sunki tv
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल व नगर पंचायत अटसू के अधिशाषी अधिकारी (ई०ओ०) द्वारा सभासदों को किसी भी कार्य की जानकारी न दिये जाने के सम्बन्ध में।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल व नगर पंचायत अटसू का गठन हुये लगभग 6 माह का समय बीत चुका है परन्तु अब तक दोनो नगर पंचायतों में कोई भी विकास कार्य अभी तक शुरू नही हुआ है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी द्वारा विकास कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है तथा हम सभासदों के कहने के बावजूद भी उनके द्वारा हम लोगों को अनदेखा कर दिया जाता है। महोदय 6 माह हो चुके है अब तब जो भी आय व्यय किया गया है नगर पंचायत द्वारा उसका ब्यौरा भी आज तक नही दिखाया गया है। जिसका हम सभासद बैठक में मुद्दा भी उठाते है जिसके चलते अधिशाषी अधिकारी हर महीने बैठक भी नही बुलाते है। अधिशाषी अधिकारी विजय सिंह नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में पिछले पांच वर्षों से एक ही जगह कार्यरत है।
दोनो नगर पंचायतों की आगामी बैठक में हम सभासदों को आय-व्यय का ब्यौरा दिलाया जाये। ब्यौरा न मिलने की स्थिति में हम सभी सभासद तहसील परिसर में धरने में बैठने के लिए बाध्य होगें।
