जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु कलेक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु कलेक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



ब्यूरो चीफ अमन त्रिवेदी 

औरैया 12 दिसम्बर 2023 - जनपद की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएं रखने के लिए और जरूरतमंदों को समय से एंबुलेंस की सुविधा मिल सके इस हेतु पूर्व से संचालित चार 102 एंबुलेंस के खराब होने पर शासन द्वारा नई चार 102 एंबुलेंस जनपद को उपलब्ध करा दी गई है जिसको जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु कलेक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सनकी टीवी पर ये खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में पूर्व से संचालित 102 व 108 एंबुलेंस में से 102 की चार एंबुलेंस वाहनों में गड़बड़ी हो जाने के कारण उनकी सेवाएं नहीं मिल पा रही थी जिसके लिए शासन को अवगत कराये जाने पर शासन द्वारा चार नई 102 एंबुलेंस जनपद को उपलब्ध करा दी गई हैं जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️