जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने गोद ली क्षय रोगी कु .श्रद्धा यादव को पोषण किट देते हुए

 औरैया 22 दिसम्बर 2023-  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने गोद ली क्षय रोगी  कु .श्रद्धा यादव को पोषण किट देते हुए कहा कि दवा का नियमित सेवन करने  से टी0वी0 रोग से शीघ्र  निजात मिल जाती है। उन्होंने  कहा कि टी0वी0 असाध्य बीमारी  नहीं है इससे नियमित दवा सेवन करके शीघ्र छुटकारा पाया जा सकता है। रोगी को पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे वह कमजोरी महसूस  न करे।



         उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने गोद लिए  क्षय रोगी के संपर्क में रहते हुए उसका हाल जानते रहें और नियमित रूप से बिना नागा किए दवा खाने लिए  बताए और उसके स्वस्थ  होने तक उसको दवा/पोषण किट उपलब्ध  कराना सुनिश्चित करें जिससे वह शीघ्र  रोगमुक्त होकर  स्वस्थ जीवन  जी सके।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️