बिजली ग्रुप के एडमिन सदस्यो ने लाइनमैन को दिए उपहार

 बिजली ग्रुप के एडमिन सदस्यो ने लाइनमैन को दिए उपहार




सभी लाइनमैन को एक बिजली प्लास व जैकेट का तोहफा


मनीषा सिंह गौतम पत्रकार


औद्योगिक नगर दिबियापुर में संविदा कर्मी बिजली लाइनमैन दिन रात कड़ी मेहनत करते रहते हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।इसलिए आज बिजली ग्रुप के एडमिन विकास अवस्थी व उनके सदस्य टीम ने लाइनमैन को सम्मानित किया। वहीं बिजली ग्रुप टीम द्वारा लाइनमैन को भीषण सर्दी से बचने के लिए सभी को प्लास व जैकेट प्रदान की ।जिससे पाकर  लाइनमैन के खुश हो गए। इस भीषण कपकपाऊ सर्दी में लाइनमैन को राहत मिलेगी।इससे पहले भी संविदा कर्मी छोटू लाइनमैन को करंट लगने के बाद बिजली ग्रुप के एडमिन विकास बाबू के अनुरोध पर सभी सदस्यों ने सहयोग किया था ।तब भी बिजली ग्रुप एडमिन सदस्यों ने घर जाकर 50000 की नगद सहायता राशि दी थी ।यह बिजली ग्रुप के द्वारा लोगों को सटीक जानकारी प्राप्त होती है। उसके साथ ही साथ लाइनमैन की सेहत का ध्यान,सहयोग  भी किया जाता है।इस टीम में बिजली ग्रुप के एडमिन विकास अवस्थी ,सुशील कुमार दुबे फर्नीचर वाले, दिवाकर पांडे पूर्व प्रधान दुर्गा वस्त्रालय ,धीरज शुक्ला समाजसेवी होटल शांति,नीरज कुमार दुबे समाजसेवी ,धनंजय दुबे समाजसेवी तथा अजय कुमार दुबे मौजूद थे।इन सभी सदस्यों ने लाइनमैन राजू ,विशाल, विशंभर,छोटू,सोनू को सम्मानित किया।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️