विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन

 





औरैया 06 जनवरी 2024- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से अच्छादित किए जाने हेतु पात्रता के अनुरूप पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है जिससे उन्हें योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व से पंजीकृत योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु अधिकार पत्र एवं आवास की चाबी आदि भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आमजन को एल ई डी वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पात्रों का पंजीकरण भी किया जा रहा हैं। जनपद की ग्राम पंचायत सेऊपुर,गनूपुर,अजुआपुर,नगला पहदी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️