1912 शिकायत प्रणाली के अपडेट के कारण यूपीपीसीएल की डिजिटल सेवाओं में 4 अक्टूबर को अस्थायी असुविधा
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) 1912 ग्राहक सेवा केंद्र (CCC) की शिकायत प्रणाली में नए संस्करण के तकनीकी अद्यतन के कारण 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 2 बजे से शाम 4 बजे तक कुछ डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में यूपीपीसीएल वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप चैटबॉट और SMS सेवाएं बाधित रहेंगी।DVVNL ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए क्षमा याचना करते हुए कहा है कि उपभोक्ता 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है जिससे यह तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।यह अपडेट यूपीपीसीएल की सेवाओं को और अधिक कुशल, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा के लिए इस तरह के सुधार आवश्यक बताए गए हैं।
