अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
कानपुर प्रांत • जिला औरैया • नगर इकाई बिधूनाझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध मेंबिधूना। झारखंड में JPSC-JSSC से संबंधित कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस एवं वाटर कैनन के प्रयोग के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौराहे, बिधूना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
आयुष शुक्ला, विभाग संयोजक ABVP ने कहा कि “शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए।”
(प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) (ABVP) राज शिखर शुक्ला ने कहा कि “छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
इस दौरान मुख्य रूप से इटावा (विभाग संयोजक) आयुष शुक्ला जी, (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) राज शिखर शुक्ला जी, तहसील संयोजक बिधूना ऋषभ तिवारी जी, नगर सह मंत्री आदित्य राजावत, नगर सह मंत्री अमन सक्सेना, नगर सहमंत्री; देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, शांतनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करण चौरसिया, विवेक आदि बिधूना नगर इकाई के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

