बाबरपुर में दीपक धनपत ज्वेलर्स ने करवाया सुंदरकांड पाठः विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल

 *ब्रेकिंग न्यूज़ - अजीतमल औरैया*








*रिपोर्ट - मुस्कान पत्रकार अजीतमल औरैया*


*बाबरपुर में दीपक धनपत ज्वेलर्स ने करवाया सुंदरकांड पाठः विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल*


सुरेश बाबू | भदसान (अजीतमल), औरैया


औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे में दीपक धनपत ज्वेलर्स ने एक संगीत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।


कार्यक्रम में पूज्य पंडित प्रदीप द्विवेदी और मंजुल जी महाराज ने बजरंगबली हनुमान जी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया।


इस आयोजन में समस्त ग्रामवासी और नगर के नागरिक सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे। दीपक धनपत ज्वेलर्स के साथ विवेक सोनी, रोहित कुमार, शिवम तिवारी, आमिर खान, मोहित शुक्ला, सनी गुप्ता, आरके मोबाइल, सिंघानिया चश्मा वाले, आकाश ऑनलाइन सेंटर और जॉनी पोरवाल सहित कई अन्य भक्तगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️