उत्तराखंड प्रवास के दौरान उमेंश गौतम जी मेयर बरेली से शिष्टाचार भेंट*

 





*उत्तराखंड प्रवास के दौरान उमेंश गौतम जी मेयर बरेली से शिष्टाचार भेंट*

दिनांक 18/08/2026 को राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के प्रदेश मंत्री, उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य प्रभारी तथा विश्व हिन्दू धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री श्री प्रेमपाल महाराज जी ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान उमेंश गौतम जी मेयर बरेली भारती जनता पार्टी उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री प्रेमपाल महाराज जी ने कहा कि समाज में आपसी समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

उमेंश गौतम जी मेयर बरेली से हुई इस मुलाकात को उन्होंने आत्मीय एवं सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के बीच संवाद एवं विचार-विमर्श से जनजागरण को नई दिशा मिलती है। महराज जी के साथ गणेश दरबारी जी भी मौजूद रहें।

यह मुलाकात आपसी सम्मान, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाली रही।

Matavi news

​Matavi News & MV: मातवी 1978 से RNI पंजीकृत हिंदी न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति, अपराध और देश-प्रदेश की सटीक खबरें यहाँ पढ़ें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

पढ़ने का समय नहीं? यह खबर सुनें ⬇️